
वार्ड संख्या 07 से पार्षद पद के उम्मीदवार "विवेक राज वर्मा" ने किया नामांकन, लिया जनता का समर्थन।
नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर समर्थन की अपील की और मीडिया से भी बातचीत की।नामांकन के उपरांत श्री वर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड संख्या 07 के समग्र विकास के लिए समर्पित रहना है।
![]() |
सिटी कोर्ट में नामांकन के बाद जनता के द्वारा बधाई, स्वागत करते हुए। |
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनकी प्राथमिकता होगी।
श्री विवेक कुमार उर्फ विवेक राज वर्मा (बिट्टू) ने आम जनता के अलावा गार्जियन, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अपने शुभचिंतकों से भी संवाद किया।
उन्होंने कहा, “मैं जनता की सेवा के लिए चुनावी मैदान में उतरा हूं, यह मेरा कर्तव्य ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है।” इस अवसर पर उम्मीदवार विवेक राज वर्मा (बिट्टू) ने बख्तियारपुर के पूर्व भाजपा विधायक श्री रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया से भी शिष्टाचार मुलाकात की।
![]() |
पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया के साथ विवेक राज वर्मा |
पूर्व विधायक ने उन्हें आगामी चुनाव केलिए शुभकामनाएं दीं और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा जताया। अब विवेक राज वर्मा जनसमर्थन और जनता के आशीर्वाद के साथ चुनावी समर में उतरने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 07 में सिर्फ सड़क हीं होना काफी नहीं सड़क के साथ साथ एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।
0 Response to "वार्ड संख्या 07 से पार्षद पद के उम्मीदवार "विवेक राज वर्मा" ने किया नामांकन, लिया जनता का समर्थन।"
नई टिप्पणियों की अनुमति नहीं है.